‘हर स्तर पर किसान मोर्चे को दी जाएगी और मजबूती'

नवभारतटाइम्स.कॉम
farmers front to get strength at every level mahesh chauhan
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : बीजेपी हरियाणा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान ने किसान मोर्चा के हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता को संगठन की रीढ़ बताया। कहा कि गांव, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर किसान मोर्चा की सक्रियता को और बढ़ाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष का सोमवार को गुड़गांव बीजेपी ऑफिस पहुंचने पर स्वागत किया गया। उन्होंने जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप गुर्जर और जिला संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यकरता और पदाधिकारियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने और लोगों को इनका फायदा दिलाने का आह्वान किया। इस दौरान समारोह में जिला महामंत्री अजीत यादव, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव, सुमित हुड्डा, प्रदेश महामंत्री सुनील वत्स, किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी विजय यादव, जिला प्रभारी वीरेंद्र शर्मा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री अजीत यादव, विजय परमार आदि मौजूद रहे।