विधायक ने CM से की शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने की मांग

नवभारतटाइम्स.कॉम
mla aftab ahmed demands cm to improve education and health facilities in mewat
n NBT न्यूज, नूंह : विधायक आफताब अहमद ने मेवात विकास बोर्ड की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। जिले में स्कूलों में अध्यापकों की कमी का मामला उठाया उन्होंने कहा कि लगभग 50 फीसदी शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं। उर्दू शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने पर जोर दिया। जिले में कॉलेजों में रिक्त पदों को भरने की मांग की। विधायक आफ़ताब अहमद ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत जेबीटी संस्थानों में नए कोर्स शुरू करने चाहिए।

विधायक आफताब अहमद ने मेवात मॉडल स्कूलों में कार्यरत स्टाफ के रेगुलर करने का मामला उठाया। मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। विधायक आफताब अहमद ने जल भराव से समाधान, नूंह शहर और गांवों के लिए बंजर भूमि में सुधार के लिए डीपीआर तैयार करने की मांग उठाई। इसके साथ ही लोगों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी बैठक के दौरान चर्चा की गई।