इसी महीने वाटिका चौक क्लोवर लीफ के टेंडर करने की तैयारी

नवभारतटाइम्स.कॉम
tender for vatika chowk cloverleaf this month flyover to be built at a cost of 600 crores
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : सोहना रोड पर वाटिका चौक पर बनने वाले क्लोवर लीफ को लेकर जीएमडीए इसी माह टेंडर लगाने की तैयारी में है। प्लान के लिए नियुक्त कंस्लटेंट अगले 15 दिन में GMDA को इस प्राेजेक्ट की डीपीआर सौंप देगा। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। DPR को मंजूरी के लिए हाई पावर पर्चेज कमिटी में सीएम के सामने भी रखा जाना है। करीब दो साल पहले GMDA ने वाटिका चौक पर एक क्लोवर लीफ का प्लान बनाया था। इसे पहले एसपीआर प्रॉजेक्ट के साथ जोड़ा गया। अब इसका अलग से प्लान बना है। इसको लेकर पहली बार टेंडर सितंबर में लगाए जाने हैं।

प्रॉजेक्ट पर करीब 600 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अब यहां पर दोनों ओर सरकारी जमीन से ही यह क्लोवर लीफ उठाया जाएगा। हाइवे पर खैड़कीदौला टोल के निकट सीपीआर की तर्ज पर दोनों ओर सोहना ऐलिवेटिड के लिए एंट्री और एग्जिट होगी। GMDA के सीईओ पीसी मीणा ने बताया कि वाटिका चौक पर बनने वाले क्लोवर लीफ के लिए अगले 15 दिन में टेंडर लगा दिया जाएगा। इसके बाद इस प्रॉजेक्ट की डीपीआर मंजूरी के लिए हाई पावर पर्चेज कमिटी में रखी जाएगी।