घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप, FIR

नवभारतटाइम्स.कॉम
bilaspur assault vandalism and robbery after entering home fir registered
n NBT रिपोर्ट, बिलासपुर : गांव चांदला डूंगरवास में पुरानी रंजिश या आपसी विवाद के चलते घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का एक मामला सामने आया है। बिलासपुर थाना पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव चांदला डूंगरवास निवासी रामेश्वर सिंह ने पुलिस को बताया कि बीते दिनों गांव के ही नवीन, सम्मत, शीतल व नवीन के साले महेंद्र ने 20-25 अन्य युवकों के साथ लाठी-डंडों लेकर घर पर धावा बोला। वे घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। महिलाओं के साथ अभद्रता की, जान से मारने की धमकी दी और जूलरी छीनकर फरार हो गए।