Ai Glasses Video Of Jalabhishek In Kashi Vishwanath Temple Investigation Begins
मंदिर में AI चश्मे से बनाया विडियो, जांच
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में एआई चश्मा पहनकर जलाभिषेक का विडियो बनाने का मामला सामने आया है। 28 सेकंड का यह विडियो इंस्टाग्राम पर शशांक पाठक नाम के खाते से शेयर किया गया। बाद में विडियो और अकाउंट डिलीट कर दिया गया। एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर में मोबाइल, कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर रोक है। ऐसे में विडियो की सत्यता की जांच होगी और मंदिर प्रशासन की शिकायत पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।