Ayodhya Toll Plaza Firing Three More Accused Arrested Weapons Recovered
टोल प्लाज़ा फायरिंग में तीन और गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, अयोध्या: रौनाही के तहसीनपुर टोल प्लाजा पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बस्ती निवासी राजा सिंह, करन सिंह और श्याम सिंह को फतेहपुर सरैया मोड़ से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त की रात थार सवार युवकों ने टोल बैरियर तोड़ने की कोशिश की थी। विवाद के बाद सुफियान को जबरन थार में बैठाने और फायरिंग का आरोप है। आरोपितों से .32 बोर की पिस्टल और दो कारतूस मिले।