तालाब से 8 फुट लंबे मगरमच्छ का रेस्क्यू

नवभारतटाइम्स.कॉम
barabanki 8 foot long crocodile rescued from pond near populated area released into saryu river
nNBT न्यूज, बाराबंकी: देवा वन रेंज के बुढ़ाना गांव में आबादी के पास तालाब से सोमवार शाम करीब आठ फुट लंबे मगरमच्छ को वन विभाग ने रेस्क्यू किया। करीब दो क्विंटल वजनी मगरमच्छ को सरयू नदी में छोड़ने टीम रवाना हुई। उसे पकड़ने में करीब तीन घंटे लगे। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि इंदिरा कैनाल के ओवरफ्लो से मगरमच्छ बाहर आ रहे हैं। अन्य जगहों पर निगरानी बढ़ाई गई है।