Dg Fire And 10 Ips Officers Retire Ashok Kumar Singh To Become New Dg
डीजी फायर समेत 10 IPS रिटायर, अशोक बनेंगे डीजी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : डीजी फायर ऐंड इमरजेंसी सर्विसेज ए मुथा जैन समेत नौ आईपीएस अफसर सोमवार को रिटायर हो गए। उनके रिटायर होते ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में तैनात एडीजी अशोक कुमार सिंह डीजी के पद पर प्रमोट होंगे।
डीजीपी राजीव कृष्णा ने सोमवार को रिटायर होने वाले आईपीएस अफसरों डीजी ए मुथा जैन, एडीजी रवि जोसेफ लोकू (केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर), आईजी सीआईडी डॉ.अखिलेश कुमार निगम, डीआईजी 112 यूपी शहाब रशीद खां, वाराणसी कमिश्ररेट में तैनात डीआईजी आलोक प्रियदर्शी, पीएसी मुख्यालय में तैनात डीआईजी सुनीता सिंह, लखनऊ कमिश्ररेट में तैनात डीसीपी कमलेश कुमार दीक्षित, एसपी ईओडब्ल्यू अरविंद मिश्र, एसपी ट्रेनिंग हरि गोविंद, 49वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक राम नयन सिंह के लिए पुलिस मुख्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया। डीजीपी ने विदाई कार्यक्रम के अवसर पर अधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट किया।