Ev Components Manufacturing Boost Giants Gather In Manesar Emphasis On Reducing China Dependence
EV से उद्योगों का भविष्य बदलने की बात करने आज जुटेंगे दिग्गज
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, मानेसर
इलेक्ट्रिक वीकल सेक्टर में चीन से आने वाले कंपोनेंट्स पर निर्भरता कम करने और देश में इनकी मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए कदम उठाया जा रहा है। मंगलवार और बुधवार को आईएमटी मानेसर सेक्टर-3 स्थित आईकैट में ईवी कंपोनेंट्स पर वेंडर डिवेलपमेंट प्रोग्राम-कम-एग्जिबिशन का आयोजन होगा। मिनिस्ट्री ऑफ माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज की ओर से MSME डिवेलपमेंट एंड फैसिलिटेशन ऑफिस (DFO), करनाल के माध्यम से होने वाले कार्यक्रम में 66 स्टॉलों पर ईवी प्रोडक्ट रखे जाएंगे। इसमें हरियाणा के साथ दिल्ली और आसपास के इलाकों से MSME शामिल होंगे। कार्यक्रम में एंट्री फ्री है। इच्छुक एमएसएमई और इंडस्ट्री प्रतिनिधि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। https://forms.gle/CRi8BPbKwGayWthe8 लिंक पर विवरण भरना होगा। कार्यक्रम का फोकस भारतीय मैन्युफैक्चरर्स को बड़े ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स से जोड़ना है। DFO करनाल के असिस्टेंट डायरेक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि ईवी सेक्टर में इस्तेमाल होने वाले कई इक्विपमेंट अभी चीन से इंपोर्ट किए जाते हैं। कंपनियों को कंपोनेंट बनाने और सप्लायर नेटवर्क से जुड़ने का मौका दिया जाएगा।