फायरिंग में युवक की मौत, दो गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
fatehpur youth dies in firing at liquor shop two arrested in land dispute outpost in charge suspended
nNBT न्यूज, फतेहपुर: असनी गांव में शनिवार को शराब ठेके पर हुई फायरिंग में मनीष तिवारी की मौत के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मनु और अमन को लखनऊ के मड़ियांव से पकड़ा गया। जांच में जमीन का विवाद सामने आया है। इस केस में सूचना पर मौके पर न पहुंचने पर चौकी इंचार्ज अनीश शुक्ल को निलंबित किया गया है।