Fir Against Rahul Gandhi Congress Attacks Bjp Says Government Is Scared
राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, बोले- बीजेपी डर गई
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, कमान सराय
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमिटी गुड़गांव शहरी और ग्रामीण की ओर से सोमवार शाम को रोष प्रदर्शन किया गया। कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ प्रदर्शन शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरा। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) वर्धन यादव और जिला अध्यक्ष शहरी पंकज डावर ने किया।वर्धन यादव ने कहा कि यह सिर्फ राहुल गांधी पर FIR का मामला नहीं बल्कि लोकतंत्र से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि अगर एफआईआर वापस नहीं हुई तो पूरे जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अडानी, बेरोजगारी, महंगाई और चीन जैसे मुद्दे उठाए तो उनके खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया। वहीं, पंकज डावर ने कहा कि राहुल गांधी गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं से जुड़े मुद्दे लगातार उठा रहे हैं। बीजेपी एफआईआर के जरिए उन्हें डराना चाहती है लेकिन कांग्रेस का हर कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बढ़ते ग्राफ और बीजेपी के गिरते विश्वास से बीजेपी में डर का माहौल है।