Gas Cylinder Leak Causes Severe Fire Two Children Burnt To Death
गैस सिलिंडर में रिसाव से आग, दो की मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, वाराणसी: गाजीपुर के जमानिया में सोमवार सुबह गैस सिलिंडर में लीकेज से मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में दो बच्चों की झुलसकर मौत हो गई। देवड़ी गांव निवासी सुंदरम यादव (12) अपनी बहन के साथ दोस्त विशाल शर्मा (14) के घर दूध लेने गया था। रसोई में आग लगने पर महिलाएं बाहर निकल गईं, जबकि दोनों बच्चे दूसरे कमरे में चले गए। आग बाइक तक पहुंची और पेट्रोल टंकी में धमाका हो गया। इसमें झुलसने से दोनों की मौत हो गई।