अदालतों में केस अटके, सबसे ज्यादा गुड़गांव में

नवभारतटाइम्स.कॉम
gurugram faces the biggest burden of cases in courts over 3 lakh cases pending
n NBT न्यूज, चंडीगढ़

हरियाणा की जिला अदालतों में मुकदमों का बोझ अब 15.58 लाख तक पहुंच गया है। 30 जून तक प्रदेश की जिला और अधीनस्थ अदालतों में 15 लाख 58 हजार 803 मामले लंबित थे। सोमवार को हरियाणा विधानसभा में विधायक पूजा मुलाना ने मुद्दा उठाया तो सरकार ने अदालतों की स्थिति पर रिपोर्ट पेश की। लंबित मामलों का करीब 83 फीसदी बोझ सिविल जज अदालतों पर है। लंबित मामलों में सबसे ऊपर साइबर सिटी गुड़गांव है। यहां की अदालतों में 3 लाख 6 हजार 827 मामले लंबित हैं। यह प्रदेश में लंबित कुल मामलों का करीब पांचवां हिस्सा है।
रेकॉर्ड रखने की जगह कम : कई परिसरों में कोर्ट रूम तो हैं, लेकिन रेकॉर्ड रूम की पर्याप्त क्षमता नहीं है। बताया गया कि मुकदमों के साथ रेकॉर्ड भी बढ़ते हैं। ऐसे में जगह की कमी कामकाज के लिए चुनौती बन सकती है।