Husband wife Dispute Leads To Major Commotion Fir Filed Allegations Of Life threatening Attack And Threats
पति-पत्नी के विवाद में हुआ जमकर हंगामा, FIR दर्ज
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: बिलासपुर थाना एरिया के गांव लांगड़ा में एक दंपती के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 21 और 23 अगस्त के दौरान हुईं सिलसिलेवार घटनाओं में पुलिस ने जांच के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर FIR दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक है और दोनों पक्षाें की ओर से एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जांच की जा रही है।
पहले मामले में गांव लांगड़ा निवासी आनंद ने अपनी पत्नी एकता व तीन अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। आनंद का आरोप है कि 21 अगस्त की रात करीब 9 बजे उनकी पत्नी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके कुछ ही देर बाद तीन अज्ञात व्यक्ति पड़ोसी की छत से उनके घर में कूद गए। आहट होने पर आनंद ने शोर मचाया, जिसके बाद इकट्ठे हुए ग्रामीणों ने दो आरोपियों को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों आरोपियों की पहचान मनीष और जितेंद्र के रूप में हुई है, जबकि तीसरा आरोपी निकेतन फरार हो गया। आनंद का दावा है कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में उनकी पत्नी आरोपियों की मदद करती दिखाई दे रही है। वहीं, इस मामले में पटौदी निवासी राजकुमार ने अपने दामाद आनंद व उसके परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।