Morale Of Honest Officers Is Breaking Intervention Necessary Ajay Rai
ईमानदार अफसरों का मनोबल टूट रहा, हस्तक्षेप जरूरी: अजय
Contributed by: Anand.Tripathi|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने राज्यपाल को पत्र लिखकर प्रदेश में सक्षम और ईमानदार अधिकारियों के सम्मान व स्वतंत्र कार्यप्रणाली की रक्षा के लिए केंद्र सरकार के समक्ष मामला उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 2013 बैच की एक महिला आईएएस अधिकारी द्वारा करीब 13 वर्ष की सेवा के बाद इस्तीफा देना चिंताजनक है।
अजय राय ने पत्र में लिखा कि आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बेंगलुरु से शिक्षित अधिकारी ने देश सेवा के लिए प्रशासनिक सेवा चुनी थी, लेकिन उन्हें फील्ड से हटाकर राजस्व विभाग में विशेष सचिव बनाया गया। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद कई आईएएस अधिकारियों के इस्तीफे या स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के मामलों पर गंभीर आत्ममंथन की जरूरत है। पत्र में अजय राय ने गोरखपुर की व्यवस्थाओं पर राज्यपाल की हालिया टिप्पणी और एक वायरल विडियो का भी उल्लेख किया। उनका कहना है कि यदि संविधान और नियमों के अनुसार काम करने वाले अधिकारी सम्मानपूर्वक कार्य नहीं कर पाएंगे तो निचले अधिकारियों-कर्मचारियों पर दबाव और बढ़ेगा।