पालतू बिल्ली को पकड़ने के चक्कर में महिला बेसमेंट में गिरी

नवभारतटाइम्स.कॉम
pet cat chase leads woman to fall into basement seriously injured
n NBT रिपोर्ट, एमजी रोड

सेक्टर-25 एरिया में वाटिका सिटी पॉइंट सोसायटी के पास बने पेइंग गेस्ट हाउस में पालतू बिल्ली को पकड़ने के चक्कर में एक महिला पहली मंजिल से बेसमेंट में जा गिरी। गंभीर घायल महिला को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, यहां रहने वालीं नीलम बिल्डिंग में अपनी पालतू बिल्ली के साथ थीं। इसी दौरान बिल्ली अचानक भागने लगी। उसे पकड़ने की कोशिश में नीलम पीछे दौड़ीं। बेसमेंट के पास पहुंचते ही अचानक पैर फिसल गया और वह सीधे कई फीट गहरे बेसमेंट में जा गिरी। लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सेक्टर-29 फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की टीम, पुलिस बल और ऐम्बुलेंस मौके पर पहुंची।