Private Buses To Run On 18 Routes In Gurugram Transport Department Invites Applications
शहर के 18 रूट पर प्राइवेट बसें चलाने का प्लान
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : सबकुछ प्लान के अनुसार हुआ तो आने वाले वक्त में शहर के एक हिस्से से दूसरे में जाने के लिए प्राइवेट बसों की सुविधा भी मिलेगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट बढ़ाने के लिए परिवहन विभाग ने 18 रूट पर आवेदन मांगे हैं। gurugram.gov.in पर योजना से जुड़ी जानकारी है। जिला परिवहन अधिकारी और क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण के सचिव संजीव सिंगला ने बताया कि आवेदन के साथ 25 हजार रुपये नॉन-रिफंडेबल फीस ई-चालान से देनी होगी।