कल तय होगा राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO?

नवभारतटाइम्स.कॉम
कल तय होगा राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO?
nNBT न् यूज, अयोध् या

राम मंदिर ट्रस् ट की बुधवार को प्रस्तावित बैठक में सीईओ का चयन सबसे अहम मुद्दा होगा। ट्रस् ट के अंतरिम महासचिव ने बैठक का अजेंडा जारी कर दिया है। साथ ही सभी सदस्यों को आमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। बैठक से पहले मंगलवार को CEO चयन के लिए बनी तीन सदस्यीय समिति तीन फाइनल नाम भी ट्रस्ट को सौंप देगी।
जारी अजेंडे के मुताबिक, बैठक में ट्रस् ट प्रवक् ता की नियुक्ति, सालाना लेखा जोखा, मंदिर प्रबंधन व् यवस् था की समीक्षा और सुधार, दर्शन व् यवस् था बेहतर बनाने और सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एसआईटी रिपोर्ट पर भी चर्चा की जाएगी। ट्रस् टी महंत दिनेंद्र दास ने बताया कि बैठक मणिराम छावनी मंदिर में होगी पहला सत्र दोपहर दो बजे और दूसरा सत्र दोपहर बाद चार बजे से चलेगा। उन्होंने बताया कि ट्रस्टी के तीन खाली पद भरने के लिए भी चर्चा की जाएगी।

CEO चयन के लिए बनी समिति में रिटायर्ड जज प्रमोद कोहली, विष्णु कांत चतुर्वेदी व सुरेश हावड़े शामिल हैं। कमिटी के पास कुल 5585 आवेदन आए थे। इनमें ऑनलाइन इंटरव्यू करके 111 सदस्य छांटे गए और मेरिट के आधार पर 16 का इंटरव्यू लिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, समिति के सदस्य मंगलवार को ट्रस् ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को CEO पद के लिए तीन नाम सौंपेंगे।