बीमार बहन को लेकर पहुंचा फरियादी, सीएम ने भेजा अस्पताल

नवभारतटाइम्स.कॉम
sick sister brought by complainant cm yogi sent to hospital died during treatment
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन में फरियादियों से मुखातिब हुए। इस दौरान अयोध्या के श्याम सोनकर अपनी बीमार बहन बबिता को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि कि उनकी बहन गंभीर रूप से बीमार हैं। उन्हें जल्द से जल्द इलाज की आवश्यकता है। गरीबी के चलते इलाज में परेशानी हो रही है। सीएम ने तत्काल ऐंबुलेंस बुलवा कर बबिता को लोहिया इंस्टिट्यूट भिजवा कर इलाज शुरू करवाया और आर्थिक सहायता के भी निर्देश दिए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने तक उनकी स्थिति गंभीर हो चुकी थी। अस्पताल के सीएमएस डॉ.विक्रम सिंह ने बताया कि करीब दो घंटे तक मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई।