Uptet 2026 Result Demand For Manual Checking Of Omr Sheet Hundreds Of Candidates Reach Commission
OMR शीट की मैन्युअल चेकिंग की मांग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, प्रयागराज: यूपीटीईटी 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद रिजेक्ट लिस्ट में शामिल सैकड़ों अभ्यर्थी सोमवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पहुंचे। इनमें कई शिक्षक भी शामिल रहे, जिनकी नौकरी पर असर पड़ने का खतरा है। अभ्यर्थियों ने बताया कि रोल नंबर, बुकलेट नंबर समेत अन्य जानकारी के गोले सही तरीके से न भरने पर रिजल्ट रिजेक्ट किया गया है। उन्होंने मामूली गलतियां नजरअंदाज कर OMR शीट का मैन्युअल मूल्यांकन करवाने की मांग की।