Warrant Accused Escaped From Custody Arrested 4 Policemen Suspended
कस्टडी से फरार आरोपितअरेस्ट, 4 पुलिसवाले सस्पेंड
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, गोंडा: परसपुर थाने से रविवार को फरार वॉरंटी आलोक सिंह को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। वह भीड़ का फायदा उठाकर वह भाग गया था। एसपी अभिषेक झा ने इस मामले में लापरवाही पर कॉन्स्टेबल अजय सिंह, अमित कुमार, शुभम वर्मा और राहुल पासवान को निलंबित कर दिया है। वहीं, थानाध्यक्ष कमला शंकर चतुर्वेदी, दिवसाधिकारी विजय बहादुर यादव और हेड मोहर्रिर आशुतोष पांडेय के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। तीन होमगार्ड और एक पीआरडी जवान के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।