nNBT रिपोर्ट, प्रयागराज: कौशांबी के पिपरी क्षेत्र के मनौरी बाजार स्थित पाटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से मरने वालों की संख्या 12 पहुंच चुकी है। इस बीच पुलिस ने मुख्य आरोपित नौशाद को मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा। डीएम के अनुसार जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री का लाइसेंस 2024 में ही समाप्त हो गया था। ऐसे में अब इस बात की जांच होगी कि फैक्ट्री का संचालन कैसे होता रहा। प्रशासन अब फैक्ट्री और गोदाम से जुड़े दस्तावेज भी खंगालेगा।
मकान जमींदोज़, पत्नी, बेटे और भाई पर इनाम: शाम करीब साढ़े छह बजे एसडीएम चायल प्रेरणा गौतम, डीएसपी कौशाम्बी अरुण कुमार शुक्ला और पीडीए की टीम के साथ महमूदपुर मनौरी पहुंचीं। वहां स्थित फैक्ट्री मालिक का मकान तकरीबन दो घंटे की कार्रवाई के बाद पूरी तरह से जमींदोज करा दिया गया। वहीं, पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री के मुख्य आरोपित नौशाद की पत्नी कहकसा बानो, बेटे आदिल और भाई शकील पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।