Faridabad Athletes Shine In Karnal Win 13 Medals In 11th Haryana Open Junior Athletics Championship
करनाल में फरीदाबाद के सूरमाओं का कमाल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद
करनाल के करन स्टेडियम में संपन्न हुई 11वीं हरियाणा ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फरीदाबाद जिले ने चार गोल्ड सहित कुल 13 पदक जीते हैं। इसके लिए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि अंडर-16 वर्ग में दक्ष ने हाई जंप में गोल्ड मेडल जीता है। नेहा सैनी ने तीन हजार मीटर दौड़ में गोल्ड, भूवी अग्रवाल ने लॉन्ग जंप में गोल्ड मेडल जीता है, जबकि कल्पना ने 400 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं मान सिंह भड़ाना ने लॉन्ग जंप और ट्रिपल जंप में दो सिल्वर मेडल जीतें। नेहा सैनी ने पांच हजार मीटर दौड़ में मेडल जीता।