ताइक्वांडो में दो खिलाड़ियों ने जीते मेडल

नवभारतटाइम्स.कॉम
faridabads taekwondo players win two medals in haryana state sub junior championship
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : अंबाला कैंट में चल रही हरियाणा स्टेट सब जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में फरीदाबाद की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। फरीदाबाद पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया जाएगा। ट्रेनर कुमकुम शर्मा ने बताया कि एलिश गौतम ने सब जूनियर वर्ग में ब्राॅन्ज मेडल जीता है, जबकि प्रोमा अरोड़ा ने भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। ये दोनों खिलाड़ी सेक्टर-17 के एमवीएन स्कूल की हैं।