Fourth class Employees In Gst Department Still Waiting For Promotion After 9 Months
डीपीसी के 9 माह बाद भी प्रमोशन नहीं
नवभारतटाइम्स.कॉम•
NBT रिपोर्ट, लखनऊ: जीएसटी विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को डीपीसी के नौ महीने बाद भी पदोन्नति आदेश का इंतजार है। कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री सुरेश सिंह यादव ने बताया कि डीपीसी में सभी सदस्यों के दस्तखत हो चुके हैं, लेकिन आदेश जारी नहीं हुए। उनका दावा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय और राज्य कर विभाग से भी निर्देश मिल चुके हैं। मंगलवार को शासन ने फिर आदेश भेजा।