'शहर साफ रखना व समस्या का समाधान है प्राथमिकता'

नवभारतटाइम्स.कॉम
keeping the city clean and solving problems is a priority faridabad municipal corporation commissioner yashendra singh
n NBT न्यूज, फरीदाबाद

नगर निगम कमिश्नर यशेंद्र सिंह ने मंगलवार को निगम के विभिन्न कार्यालयों और स्मार्ट सिटी कार्यालय का निरीक्षण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद कमिश्नर का यह विभिन्न कार्यालयों का पहला निरीक्षण था। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कार्यालयों में चल रहे कार्यों की जानकारी लेने के साथ-साथ लोगों से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं के समाधान की स्थिति की भी समीक्षा की।
कमिश्नर यशेंद्र सिंह सुबह सबसे पहले स्मार्ट सिटी कार्यालय पहुंचे। इसके बाद उन्होंने बल्लभगढ़ निगम जोन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अडिशनल कमिश्नर कार्यालय सहित निगम के सभी जॉइंट कमिश्नरों के कार्यालयों का भी दौरा किया। इस दौरान सभी कार्यालय सामान्य रूप से संचालित होते हुए मिले। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की ओर से दर्ज कराई जाने वाली शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में प्राथमिकता के आधार पर समाधान तय किया जाए।