शराब ठेका सील, FIR के आदेश; अवैध अहाते और कट बंद होंगे

नवभारतटाइम्स.कॉम
palwal liquor shop sealed fir ordered after death of devotees on kmp expressway
n NBT न्यूज, पलवल

केएमपी एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप के हादसे में छह लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने मृतक श्रद्धालुओं के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों की बैठक ली और दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए। डीसी ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने केएमपी की जद में खुले शराब ठेकों की जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही घटनास्थल के पास बने शराब ठेके को सील करने और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए। मौके पर उपलब्ध डीवीआर को कब्जे में लेने के साथ वहां खड़ी बिना नंबर की मोटरसाइकिल और टैंपो को इंपाउंड करने के निर्देश भी दिए। ठेकों पर बने सभी अवैध अहातों को हटाने और एक्सप्रेसवे पर बने कटों को बंद कराने के निर्देश दिए।