UGC के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

नवभारतटाइम्स.कॉम
protests against ugc in agra and kannauj clashes with police and lathi charge
nNBT न्यूज, आगरा: एत्मादपुर में यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज से हालात बिगड़ गए और जमकर हंगामा हुआ। दोपहर करीब एक बजे सवर्ण समाज के बैनर तले जुटे लोग संवाई से एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। तहसील गेट पर पुलिस के रोकने पर धक्कामुक्की शुरू हो गई। इस दौरान लाठीचार्ज के बाद हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद फोर्स मंगाकर संभाली गई।

सवर्ण समाज की यात्रा रोकी गई: कन्नौज में यूजीसी गाइडलाइंस, आरक्षण और एससी/एसटी कानूनों के विरोध में छिबरामऊ से जिला मुख्यालय तक निकाली जा रही यात्रा को हाइवे पर पुलिस ने रोक लिया। इसके विरोध में लोग सड़क पर धरने पर बैठ गए और लाठीचार्ज करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस 15 लोगों को थाने ले गई। विरोध में छिबरामऊ थाने पहुंचे लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद गिरफ्तार करने का आरोप लगाया।