चारमीनार देखने घर से निकले तीसरी क्लास के 3 बच्चे 12 घंटे बाद मिले

नवभारतटाइम्स.कॉम
3 children who left to see charminar found after 12 hours had fled on janmashtami making an excuse of going to school
nNBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

हैदराबाद की चारमीनार देखने की चाह में पलवल के टीकरी ब्राह्मण गांव के तीन नाबालिग बच्चे घर से निकल गए। तीनों बच्चों की उम्र 8 से 11 साल के बीच है। तीनों थर्ड क्लास में एक निजी स्कूल में पढ़ाई करते हैं। जन्माष्टमी के दिन सुबह करीब 9 बजे स्कूल में टेस्ट होने का बहाना बनाकर घर से निकले। दोपहर तक नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। करीब 12 घंटे तक परिवार और रिश्तेदार बारिश के बीच पलवल, होडल, हथीन और पुन्हाना सहित कई स्थानों पर बच्चों को खोजते रहे। शनिवार को तीनों ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को मिल गए।
जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे एक ही गांव के रहने वाले हैं। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी होने के बावजूद स्कूल बैग लेकर सुबह करीब नौ बजे घर से निकले थे।

परिजनों को बताया था कि उन्हें स्कूल जाना है और वहां टेस्ट है। दोपहर करीब दो बजे तक जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिवार को चिंता हुई। पहले आसपास और स्कूल में तलाश की गई तो पता चला कि स्कूल में छुट्टी है। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों को भी बच्चों के लापता होने की सूचना दी गई। रातभर बारिश होने के बावजूद होडल, हथीन, पुन्हाना और पलवल समेत कई इलाकों में बच्चों को तलाशा गया। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी जानकारी जुटाई गई। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।