Scissors Attack In Mahagun Mart Youth Injured Case Registered Against Salon Worker
महागुन मार्ट में युवक पर किया कैंची से हमला, केस दर्ज
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा: सेक्टर-78 के महागुन मार्ट में मामूली विवाद के बाद सैलूनकर्मी पर युवक से मारपीट करने का आरोप लगा है। आरोप है कि विवाद के दौरान सैलूनकर्मी ने कैंची से युवक की कमर पर कई वार कर दिए। बीच-बचाव करने आए उसके दोस्त को भी चोट लगी। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर 113 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर 121 गढ़ी चौखंडी निवासी राजरतन ने पुलिस को बताया कि वह चार सितंबर को किसी काम से सेक्टर-78 स्थित महागुन मार्ट गए थे। वहां किसी बात को लेकर उनका मार्ट में काम करने वाले सैलूनकर्मी अश्वनी से विवाद हो गया। आरोप है कि उसने कैंची से राजरतन की कमर पर कई बार वार कर उन्हें घायल कर दिया। राजरतन के दोस्त आदित्य ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी ने उससे भी मारपीट की।