Public Has Decided To Overthrow The Bjp Government Abhay Singh Chautala
‘बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है जनता’
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद : आईएनएलडी सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने बीजेपी सरकार पर कहा कि कभी विकास के मामले में अग्रणी रहे हरियाणा में बेरोजगारी , महंगाई , भ्रष्टाचार और बुनियादी सुविधाओं की कमी गंभीर समस्या बन गई है। बीजेपी का विकास केवल कागजों तक सीमित है और जनता चुनाव में उसे सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। वह शनिवार को जिला अध्यक्ष रुपचंद लाम्बा के संयोजन में मोहना मंडी में आयोजित रैली में थे। उन्होंने कहा कि 2019 में जनता ने बीजेपी के ‘75 पार’ के नारे को 40 सीटों पर रोक दिया था, लेकिन कुछ लोगों के समर्थन से भाजपा ने सरकार बना ली। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा। चौटाला ने 27 सितंबर को नूंह में होने वाले ताऊ देवीलाल जयंती समारोह में पहुंचने का आह्वान किया।