Students Took Charge Of School Became Teachers For A Day On Teachers Day Learned The Importance Of Responsibility
स्कूल में एक दिन के गुरु बने छात्र, समझी जिम्मेदारी की अहमियत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद
ओल्ड फरीदाबाद स्थित नवोदय सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में छात्रों ने गुरु की भूमिका निभाकर जिम्मेदारी का पाठ सीखा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर कक्षाओं में शिक्षण कार्य करना रहा। न 12वीं कक्षा की छात्रा अवनी ने प्रिंसिपल की कमान संभाली।कुर्सी संभालते ही छात्रों को अहसास हुआ कि क्लास के सामने खड़े होकर पढ़ाना जितना सरल दिखता है, वास्तव में उतना ही चुनौतीपूर्ण है। बच्चों ने न केवल ब्लैकबोर्ड पर पाठ समझाया, बल्कि क्लास में अनुशासन बनाए रखने और हर बच्चे की अलग समझ के अनुसार उसे शांत करने की बारीकियां भी सीखीं। विशेष अतिथि समाजसेवी एवं युवा नेता करण सिंगला ने छात्रों के इस प्रयास और उनके आत्मविश्वास की जमकर सराहना की। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. गौरव पाराशर ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से परे जीवन के वास्तविक अनुभवों से जोड़ना है।
प्रिंसिपल सतेंद्र कुमार को राज्य शिक्षक अवार्ड : NBT न्यूज, पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रिंसिपल सतेंद्र कुमार सौरोत को राज्य शिक्षक अवॉर्ड-2024 से सम्मानित किया गया। पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रफेसर असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार में उन्हें एक लाख रुपये की नकद राशि, मेडल, शॉल और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।