इंडस्ट्रियल एरिया में पावर कट से परेशान उद्यमी

नवभारतटाइम्स.कॉम
industrial area entrepreneurs troubled by power cuts production affected
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव : इंडस्ट्रियल एरिया के कमजोर पावर इंफ्रास्ट्रक्चर से उद्यमी परेशान हैं। शनिवार को बारिश के दौरान IMT मानेसर, कादीपुर, बसई और बिलासपुर के इंडस्ट्रियल में कट लगने से काम प्रभावित रहा। IMT मानेसर इंडस्ट्रियल एरिया में सबसे अधिक परेशानी रही। यहां सेक्टर-6 और 8 सहित अन्य एरिया में बार-बार कट लगे। उद्यमी हरीश कुमार ने बताया कि सप्लाई बहाल होने के बाद भी कट लग रहे थे। उद्यमी राजीव शर्मा का कहना है कि बारिश के दिनों में काफी समस्या आती है। कादीपुर, बसई और बिलासपुर रोड स्थित अंसल इंडस्ट्रियल पार्क में भी समस्या रही। उद्यमियों के अनुसार बढ़ते लोड के मुकाबले पावर नेटवर्क मजबूत नहीं किया गया है। फीडर, ट्रांसफॉर्मर और केबल पर लोड बढ़ने से फॉल्ट की समस्या आती है।