Lucknow Falcons Dream Of Creating History Title Clash With Meerut Mavericks
इतिहास रचने उतरेगी लखनऊ
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ : सात मैचों से अजेय लखनऊ फाल्कंस रविवार को अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में इतिहास रचने उतरेगी। पहली बार फाइनल में पहुंची लखनऊ के सामने चारों सीजन के फाइनल में पहुंचने वाली मेरठ मावेरिक्स की चुनौती होगी। खिताब की जंग में दोनों टीमों के लिए मुकाबला करो या मरो का होगा। लखनऊ की नजर पहली ट्रोफी पर है, जबकि मेरठ दूसरे खिताब के लिए उतरेगी।
‘प्रेशर नहीं, फाइनल एंजॉय करो’इकाना स्टेडियम में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने रविवार के फाइनल से पहले अपनी युवा टीम का हौसला बढ़ाया। लखनऊ फाल्कन्स के सामने लगातार चौथी बार खिताबी मुकाबले में पहुंची मेरठ मावेरिक्स की चुनौती होगी। भुवी ने कहा कि पहली बार फाइनल खेल रहे खिलाड़ियों का नर्वस होना स्वाभाविक है, लेकिन उत्साह उससे कहीं ज्यादा होना चाहिए। कहा कि इस पल को एंजॉय करिए, प्रेशर न लें । जिस तरह अब तक खेले हैं उसी भरोसे के साथ मैदान में उतरें। नतीजे के बारे में ज्यादा मत सोचिए।
वहीं मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह ने भुवनेश्वर को स्विंग का उस्ताद बताया। उन्होंने कहा कि पावरप्ले में भुवी की स्विंग का सामना करना चुनौती होगी।