बाल कन्हैया को देख योगी भावविभोर, दुलारा

नवभारतटाइम्स.कॉम
cm yogi adityanath emotional on janmashtami caressed child kanhaiya
nNBT न्यूज़, गोरखपुर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया गया। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य रात मंदिर के गर्भगृह में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विधि विधान से पूजा-अर्चना की।

भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के बाद 'नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की' सहित अन्य सोहर गीत और घंट-घड़ियाल की ध्वनि के बीच गोद में लेकर गर्भगृह से बाहर आए और प्रभु श्रीहरि के बाल स्वरूप ‘ लड्डू गोपाल ’ को फूलों से सजे पालने में बैठाकर श्रद्धाभाव से झुलाने के साथ आरती उतारी। पूजन के बाद प्रसाद बांटा गया। सीएम ने भजन कीर्तन के मध्य श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में राधा व कृष्ण बने बच्चों को दुलारने के साथ ही उपहार भी दिए। इस अवसर पर मंत्री संदीप सिंह, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, शनिवार को गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका।