पड़ोसी के घर से जूलरी चोरी का आरोप, महिला अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम
पड़ोसी के घर से जूलरी चोरी का आरोप, महिला अरेस्ट
n NBT रिपोर्ट, भौंडसी: पड़ोसी के घर से लाखों रुपये की जूलरी और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पूनम निवासी नया गांव भौंडसी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की गई करीब 25 लाख की जूलरी व 20,960 रुपये बरामद किए। पुलिस के अनुसार, महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 अगस्त को उनका परिवार घर पर नहीं था, तब किसी ने ताला तोड़कर अंदर रखी लाखों की जूलरी और नकदी चोरी कर ली।