High Power Committee To Investigate Teacher Selection Irregularity Revealed In Prayagraj Law University
हाई पावर समिति करेगी शिक्षकों के चयन की जांच
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, प्रयागराज
डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरपीएनएलयू) में 12 असिस्टेंट प्रफेसरों के चयन में अनियमितता की जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन प्रमुख सचिवों की हाई पावर समिति गठित की है। समिति भर्ती प्रक्रिया, चयन और नियुक्तियों में निर्धारित नियमों के पालन की जांच करेगी और 30 दिन में सीएम रिपोर्ट को सौंपेगी।कार्मिक एवं नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव एम. देवराज की अध्यक्षता में गठित समिति में उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव एमपी अग्रवाल और न्याय एवं विधि परामर्शी विभाग के प्रमुख सचिव उदय प्रताप सिंह को शामिल किया गया है। न्याय अनुभाग के विशेष सचिव दिनेश सिंह की तरफ से तीन सितंबर को समिति गठन का आदेश जारी किया गया।
आननफानन में जारी हुआ था रिजल्ट:प्रदेश सरकार ने 27 जनवरी में भर्ती की अनुमति दी और छह मार्च को विज्ञापन जारी हुआ था। भर्ती के लिए 680 आवेदन आए और 569 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। 22 से 31 जुलाई तक साक्षात्कार के बाद 31 जुलाई को ही कार्य परिषद की आपात बैठक में देररात परिणाम घोषित कर दिया गया था। प्रक्रिया पर कार्य परिषद के दो सदस्यों ने सवाल उठाते हुए आरोप था कि यूजीसी की गाइडलाइन के अनुरूप अभ्यर्थियों का एकेडमिक परफार्मेंस इंडिकेटर (एपीआई) तैयार नहीं किया गया।