Lucknow Metro Completes 9 Years Crosses 15 Crore Passengers Outstanding Employees Honored
मेट्रो के 9 साल, 15 करोड़ यात्रियों का आंकड़ा पार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ( यूपीएमआरसी ) ने शनिवार को लखनऊ मेट्रो के सफल परिचालन के नौ वर्ष पूरे कर लिए। मौके पर 9वां मेट्रो दिवस मनाया गया। हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर आयोजित विशेष समारोह में उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मौके पर 15 करोड़वें यात्री हिमांशी कश्यप और शीर्ष गोस्मार्ट कार्ड धारकों का अभिनंदन भी किया गया।
ताजमहल मेट्रो स्टेशन को ‘बेस्ट केप्ट मेट्रो स्टेशन’ पुरस्कार: कार्यक्रम की शुरुआत विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर आयोजित फोटो वॉक के दौरान खींची गई तस्वीरों की प्रदर्शनी से हुई। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। समारोह में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को एमडी मेडल अवॉर्ड प्रदान किए गए। आगरा के ताजमहल मेट्रो स्टेशन को ‘बेस्ट केप्ट मेट्रो स्टेशन’ पुरस्कार दिया गया। सबसे ज्यादा गोस्मार्ट कार्ड उपयोग करने वाले तीन यात्रियों अनामिका मिश्रा, मोहम्मद मोइन-उल-हक और एलपी मौर्य को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एलपीएस के छात्रों ने नाटक प्रस्तुत किया।