Census 2027 Appeal To Yadav Community To Write Yadav Emphasis On Unity
यादव समाज को किया जागरूक
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ : अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा (उप्र) की ओर से शनिवार को गोमतीनगर, विजय खंड-2 में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य जनगणना-2027 में जाति प्रविष्टि को लेकर समाज को जागरूक करना था।कार्यक्रम का संयोजन महानगर अध्यक्ष आयुष प्रताप सिंह यादव ने किया। प्रदेश अध्यक्ष व सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अशोक यादव और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व विधायक जगराम सिंह यादव ने अपील की कि जिनकी जाति यादव है, वे जनगणना के कॉलम में यादव ही लिखें। इससे आंकड़ों में एकरूपता आएगी और समाज की सही जनसंख्या का आकलन हो सकेगा। कार्यक्रम में ललित यादव, अशोक यादव, मुकेश यादव उपस्थित रहे।