Sarang 2026 Mini India Descends At Jaipuria Institute A Unique Blend Of Traditional Attire And Cultural Diversity
'सारंग' में उतरा मिनी भारत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : जयपुरिया इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ में शनिवार को वार्षिक सांस्कृतिक समारोह ‘सारंग 2026’ धूमधाम से आयोजित किया गया। इस बार कार्यक्रम की थीम ‘ट्रेडिशनल’ रखी गई, जिसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ फैकल्टी और स्टाफ सदस्यों ने भी पारंपरिक परिधानों में हिस्सा लेकर पूरे परिसर को एक साझा उत्सव में बदल दिया।
समारोह का मुख्य आकर्षण पारंपरिक परिधानों पर आधारित फैशन शो रहा। रैंप पर देश के अलग-अलग राज्यों और अंचलों की पारंपरिक वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों, एंकरों और आयोजन समिति के सदस्यों ने आत्मविश्वास के साथ भारत की सांस्कृतिक विविधता को जीवंत कर दिया। परिधानों के साथ-साथ मंच पर नृत्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां भी हुईं। मौके पर संस्थान की निदेशक डॉ. सुषमा विषनानी, डॉ. रश्मि चौधरी मौजूद रहीं।बेहतर प्रदर्शन पर मिली ट्रोफी : डॉ. अंजलि तिवारी के मार्गदर्शन में टीम ने गतिविधियों का संचालन किया। रैंप वॉक के बाद मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं हुईं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रोफियां देकर सम्मानित किया गया।