Drone Man Taught New Students The Importance Of Innovation And Technology At Imrts Grand Orientation Program
नए स्टूडेंट्स को 'ड्रोन मैन' ने बताया नवाचार का महत्व
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : आईएमआरटी बिजनेस स्कूल के 'डिवाइन ब्लिस' परिसर में यूजी और पीजी के नवप्रवेशित छात्रों के लिए 'ग्रैंड ओरिएंटेशन प्रोग्राम-2026' आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अराधना शुक्ला ने छात्रों को मेहनत, ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सीख दी। वहीं ' ड्रोन मैन ऑफ इंडिया' मिलिंद राज ने बदलती दुनिया में तकनीक और नवाचार को करियर में अपनाने पर जोर दिया। चेयरमैन देश राज बंसल ने अनुशासन व नेतृत्व क्षमता का महत्व बताया। कार्यक्रम में निदेशक शिल्पिका पांडे भी मौजूद रहीं।