Businessman Duped Of 261 Crore By Lure Of 15 Interest Case Registered Against Four Including Husband wife
1.5% ब्याज के फेर में कारोबारी से "2.61 करोड़ की हो गई ठगी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा
नोएडा के सेक्टर-18 में ऑफिस चलाने वाले कारोबारी सोमनाथ तुगनैत से पारिवारिक जान-पहचान के नाम पर ₹2.61 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, नई दिल्ली निवासी अमित सोनी और उसके परिवार पर भरोसा कर उन्होंने 25 फरवरी 2025 को अमित की कंपनी में 1.5 प्रतिशत मासिक ब्याज और तय समय पर मूल रकम वापसी के वादे पर ₹2 करोड़ का निवेश किया था।फरवरी 2026 में समयसीमा पूरी होने पर आरोपियों ने रकम लौटाने के बजाय दोबारा निवेश का झांसा दिया और 30 मई 2026 तक मुनाफे के साथ पूरा पैसा वापस करने का भरोसा दिलाया। झांसे में आकर पीड़ित ने फरवरी से मई के बीच बैंक ट्रांजैक्शन के जरिए ₹61.10 लाख और भेज दिए। तय तारीख बीतने के बाद जब आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया, तब कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने पति-पत्नी समेत चार लोगों और कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।