हॉकी स्टेडियम बनाने का विरोध, पुलिस से झड़प

नवभारतटाइम्स.कॉम
greater noida athletes protest against hockey stadium clash with police
nNBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा : सेक्टर-37 स्थित जोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रस्तावित हॉकी स्टेडियम के विरोध में शनिवार को हंगामा हुआ। एथलीटों ने ट्रैक पर गड्ढे खोदे जाने का विरोध किया। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। इस मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक रविंद्र सिंह गौड़ की शिकायत पर दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। जोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बचाओ समिति के सतेंद्र नागर और मुकेश बिधूड़ी ने बताया कि यहां करीब 15-20 खेलों के खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। प्राधिकरण ने एथलेटिक्स ट्रैक हटाकर मैदान खोद दिया है।