Fir Registered Against Former Mla Guddu Pandit On Charges Of Beating Wife Video Goes Viral
पत्नी को पीटने के आरोप में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर FIR दर्ज
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, बुलंदशहर : पत्नी की पिटाई के मामले में डिबाई के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। सपा और बसपा के टिकट पर दो बार विधायक रहे गुड्डू पंडित और उनकी पत्नी अर्चना पांडा का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें गुड्डू पंडित अर्चना पांडा के बाल पकड़कर पिटाई करते नजर आ रहे हैं। अर्चना पांडा भी पूर्व विधायक पर झाड़ू चलाती दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद अर्चना पांडा की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।