Administrative System Improvement Special Program Started In Palwal With Public Participation
प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार के लिए मांगे सुझाव
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, पलवल
जिले की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने जनभागीदारी से प्रशासनिक सुधार कार्यक्रम की घोषणा की है। 25 दिसंबर (सुशासन दिवस) तक चलने वाला कार्यक्रम 4 विशेष चरणों में विभाजित होगा। डीसी ने माना कि सीएम विंडो और समाधान शिविर जैसी व्यवस्थाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए सुधार की आवश्यकता है।कार्यक्रम का पहला चरण जन मंथन 2 से 31 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें पोर्टल के जरिए जनता से सुझाव मांगे जाएंगे। दूसरा चरण विमर्श 10 से 30 नवंबर तक होगा, जिसमें सुझावों की समीक्षा की जाएगी। तीसरे चरण जन समाधान (10 अक्टूबर से 20 दिसंबर) के तहत सुधारों को लागू किया जाएगा और अंतिम चरण संकल्प सिद्धि के रूप में 25 से 27 दिसंबर तक उपलब्धियों का प्रदर्शन होगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। व्यवस्था में सुधार के लिए रैलियों और नुक्कड़ नाटकों के जरिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।