कंपनी में सहकर्मी ने युवती के गले में मारी कैंची, मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम
bloody incident in company colleague attacked young womans neck with scissors died during treatment
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-37

शहर के सेक्टर-37 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एक कंपनी में शनिवार शाम को मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। कपड़े का बंडल पकड़ाने को लेकर हुए झगड़े के बाद एक टेलर मास्टर ने अपनी ही महिला सहकर्मी के गले पर कैंची से हमला कर दिया। घायल युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के परिवार की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान असलम मियां निवासी सिंधिया सागर, बिहार के रूप में हुई है। उससे कैंची बरामद कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के जलालपुर गांव निवासी शिवानी (25) के रूप में हुई है। शिवानी सेक्टर-37 क्षेत्र स्थित एक पीजी में रहती थीं और पास ही में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित NDR कंपनी में टेलर का काम करती थीं। कंपनी गाड़ियों के सीट कवर बनाने का काम करती है।