खाना खाकर दोस्त के साथ लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचला, गई जान

नवभारतटाइम्स.कॉम
gurugram youth returning after eating crushed by truck dies on the spot
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

सुशांत लोक एरिया में ढाबे पर खाना खाकर पैदल घर जा रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं, आरोपी चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से नेपाल निवासी सुभाष ने बताया कि वह गुड़गांव के सेक्टर-43 स्थित हरिजन कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। सुभाष के चाचा का लड़का निर्मल (30) निवासी पार्श्वनाथ सोसायटी ग्रेटर नोएडा शुक्रवार को उनसे मिलने गुड़गांव आया था। शनिवार देर रात करीब एक बजे दोनों ढाबे पर खाना खाकर अपने कमरे की ओर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने निर्मल को टक्कर मार दी।