हेलमेट लगा लेंगे तो शान कम नहीं होगी जनाब!

नवभारतटाइम्स.कॉम
over 292 lakh challans in gurugram in 4 months for not wearing helmets triple riding also increased
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

शहर में अधिकतर दुपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनना पसंद नहीं करते हैं। खुद भी बिना हेलमेट चलते हैं और दूसरी सवारी भी हेलमेट नहीं लगाती है। इतना ही नहीं, ट्रिपल राइडिंग के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं।
ट्रैफिक पुलिस की ओर से मई से अगस्त माह तक चलाए गए ड्राइव के दौरान यह बात सामने आई है। चार माह के दौरान ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने दो लाख 92 हजार 866 चालान किए। औसतन हर दिन 2381चालान हुए। इनमें सबसे अधिक पीछे बैठने वाली सवारी के बिना हेलमेट के चालान है। इन चालानों की संख्या एक लाख 46 हजार 163 है। वहीं, ट्रिपल राइडिंग के 7 हजार 322 चालान हुए। डीसीपी ट्रैफिक प्रतीक गहलोत ने बताया कि चालान करने के साथ-साथ नियम तोड़ने वालों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक भी किया जाता है।