मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन आज

नवभारतटाइम्स.कॉम
special train from lucknow to mumbai will depart today at 510 pm
n NBT न्यूज, लखनऊ : रेलवे प्रशासन की ओर से सोमवार को लखनऊ जंक्शन से मुंबई के लिए सिंगल ट्रिप स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के PRO महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 02533 लखनऊ जंक्शन-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल ट्रेन सात सितंबर को लखनऊ जंक्शन से शाम 5:10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन उन्नाव, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, ललितपुर, भोपाल, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण जंक्शन और दादर होते हुए अगले दिन शाम 6:30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।