पार्क में पेड़ काटने की जांच शुरू, दर्ज होगी FIR

Contributed byabhishek.pandey1|नवभारतटाइम्स.कॉम
पार्क में पेड़ काटने की जांच शुरू, दर्ज होगी FIR
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : गोमतीनगर में विराज खंड स्थित मंगल पाण्डेय पार्क में अवैध रूप से पेड़ काटने के मामले में नगर निगम और वन विभाग ऐक्शन मोड में आ गया है। अवैध कटान की सूचना मिलने पर नगर निगम और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर की। अधिकारियों ने पार्क के आसपास मौजूद घरों में जाकर लोगों से पूछताछ भी की।

 टीम ने स्थानीय निवासियों से पूछा कि पेड़ कब और किन लोगों द्वारा काटे गए और क्या उन्होंने किसी संदिग्ध वाहन या कटर मशीन की आवाज सुनी थी। वन विभाग के मुताबिक इस मामले में अज्ञात के खिलाफ विभूतिखंड थाने में FIR दर्ज करवाई जाएगी। नगर निगम के उद्यान प्रभारी शशिकांत के मुताबिक संयुक्त टीम ने आसपास के घरों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।